{"_id":"652831ad2e921418c1065457","slug":"tulsipur-railway-station-will-be-rejuvenated-with-rs-6-crores-balrampur-news-c-99-slko1018-3612-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छह करोड़ से होगा तुलसीपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छह करोड़ से होगा तुलसीपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
Thu, 12 Oct 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। स्टेशन आधुनिकीकरण के लिए रेल मंत्रालय की तरफ से शुरू हुई अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिले के तुलसीपुर रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। इसके लिए छह करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसके माध्यम से स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं को हाईटेक बनाने के साथ ही यात्री सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा। देवीपाटन में देवी धाम होने के कारण यहां प्रदेश के साथ ही देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
कार्ययोजना के तहत तुलसीपुर स्टेशन की आवश्यकताओं के दृष्टिगत दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके माध्यम से रेलवे स्टेशन को शहर के मुख्य स्थल के बतौर विकसित किया जाना है ताकि रेल यात्रियों को सुखद यात्रा की अनुभूति मिल सके। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर लूप प्रखण्ड पर स्थित तुलसीपुर स्टेशन पर नयी सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक तुलसीपुर एसएन दूबे ने दी। बताया कि केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल होने से स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो सकेगा।
तुलसीपुर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण कर प्लेटफार्म सरफेस का अपग्रेडेशन होगा। साथ ही ''स्टेशन फसाड'' तथा स्टेशन परिसर में उन्नत लाईटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियाँ, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर की सुविधा को भी हाईटेक बनाया जाएगा। अपग्रेडेशन में स्टेशन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज) तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों से जुड़े कार्य भी होंगे।
विज्ञापन
- गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर लूप रेलखण्ड पर स्थित तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 2500 यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन के लिए पांच जोड़ी मेल व एक्सप्रेस ट्रेन तथा तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों की सुविधा प्राप्त है। तुलसीपुर स्टेशन यात्री सुविधा ग्रेड एचजी- पांच, ब्राड गेज लाइन का हाल्ट स्टेशन है। यहां भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक देवीपाटन शक्ति पीठ भी है। यहां पर देश-विदेश से दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आते है। यहां चैत माह में राज्य स्तरीय मेला भी लगता है।