{"_id":"6aa042b72a46f750ab0fa6ec","slug":"tulsipur-chc-to-now-have-two-registration-counters-patients-to-benefit-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154447-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तुलसीपुर सीएचसी में अब होंगे दो पर्चा काउंटर, मरीजों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तुलसीपुर सीएचसी में अब होंगे दो पर्चा काउंटर, मरीजों को मिलेगी सुविधा
Tue, 08 Sep 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28-बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर में मरीज देखते चिकित्सक ।-संवाद
तुलसीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की बढ़ती भीड़ और पर्चा बनवाने के लिए लगने वाली लंबी कतारों से जल्द राहत मिलेगी। अस्पताल में दो ऑनलाइन पर्चा काउंटर खोले जाएंगे। महिला और पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग काउंटर तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का पर्चा भी ऑनलाइन बनाया जाएगा। नई व्यवस्था का जल्द ही औपचारिक शुभारंभ होगा।
अस्पताल प्रशासन ने डिजिटल पर्चा व्यवस्था को आसान बनाने के लिए मरीजों से आभा ऐप का इस्तेमाल करने की अपील की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल में महिला और पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग पर्चा काउंटर होंगे। इन काउंटरों पर आभा ऐप के जरिए आसानी से पर्चा बनवाया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि मरीज अपने मोबाइल में आभा ऐप डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। अस्पताल में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करते ही मरीज की आवश्यक जानकारी काउंटर पर मौजूद कर्मचारी के पास पहुंच जाएगी। इसके बाद मरीज को केवल टोकन या रेफरेंस नंबर बताना होगा। इससे पर्चा बनाने में लगने वाला समय कम होगा और मरीजों को कतार में अधिक देर तक खड़े नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से मरीजों को पंजीकरण के लिए अधिक देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खासकर भीड़ के समय महिला और पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग काउंटर होने से व्यवस्था सुचारु रहने की उम्मीद है। इमरजेंसी मरीजों के लिए भी ऑनलाइन पर्चा बनाए जाने की व्यवस्था शुरू होने से प्रक्रिया और आसान होगी।
वायरल फीवर और टाइफाइड के बढ़े मामले
मौसम में बदलाव के बीच तुलसीपुर क्षेत्र में वायरल फीवर और टाइफाइड के मामले बढ़ने की बात सामने आई है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों में भी बुखार, सर्दी-जुकाम और सिरदर्द जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। इससे अभिभावकों की चिंता बढ़ी है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ ने बच्चों को स्वच्छ या उबला हुआ पानी पिलाने और पौष्टिक एवं संतुलित भोजन देने की सलाह दी है। उन्होंने खुले में बिकने वाले, बासी और जंक फूड से बचने की अपील की है। बुखार या अन्य लक्षण होने पर खुद से दवा लेने के बजाय योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है।