फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tricolor procession taken out and paid homage to the brave soldiers

Balrampur News: तिरंगा यात्रा निकाल वीर जवानों को किया नमन

Fri, 16 May 2025 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Tricolor procession taken out and paid homage to the brave soldiers
बलरामपुर नगर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा के पदा​धिकारी, कार्यकर्ता व अन्य।-संवाद
बलरामपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर शुक्रवार की शाम नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय सेना के शौर्य को याद करते हुए वीर जवानों को नमन किया गया।
विज्ञापन

नगर के रमना पार्क में सभा का आयोजन किया गया। भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र एवं सह संयोजक विनय कुमार मिश्र ने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सरकार एवं भारतीय सेना के साहस को सराहा गया।
विज्ञापन

सभा के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में रमना पार्क से तिरंगा यात्रा रवाना हुई। हाथों में तिरंगा एवं स्लोगन पट्टिका लेकर सेना के सम्मान में लोगों ने नारे लगाए। तिरंगा यात्रा सिटी पैलेस, मेजर चौराहा, चौक बाजार, सब्जी मंडी व सराय फाटक होते हुए वीर विनय चौराहा पहुंची। यहां सभी लोगों ने अमर शहीद वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, विनय कुमार मिश्र, डीपी सिंह बैस, वरुण सिंह मोनू, देव कुमार मिश्र, बृजेंद्र तिवारी, देवेश चंद्र श्रीवास्तव, संदीप उपाध्याय, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू एवं अजय सिंह पिंकू सहित तमाम संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed