फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tree fell due to strong storm, two killed

तेज आंधी में महिला के ऊपर गिरा पेड़, मौत

Thu, 27 Aug 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Tree fell due to strong storm, two killed
बलरामपुर। बीते दिन शाम को आई तेज आंधी ने कइयों को बेघर कर दिया। तेज आंधी में दवा लेकर घर लौट रही महिला पर अचानक पेड़ गिर गया जिससे दबकर उसकी मौत हो गई। वहीं बुधवार को आई तेज आंधी में पेड़ गिरने से एक युवक घायल हो गया था जिसकी गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आंधी से सैकड़ों एकड़ फसलें तबाह हो गईं। पीड़ितों ने शासन-प्रशासन से क्षति का आकलन कराकर मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज संवादसूत्र के अनुसार उतरौला तहसील क्षेत्र के पुरैना वाजिद गांव निवासिनी कलीमुन्निशां (59) अस्पताल से दवा लेने गई थी। दवा लेकर घर लौटते समय उसके ऊपर अचानक पेड़ गिर गया जिससे उसका सिर फट गया। उसे उतरौला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने जांच कर कलीमुन्निशा को मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान सलीम खान ने मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली वकील पांडेय को दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

देवीपाटन संवादसूत्र के अनुसार तेज हवा व बारिश से 18 घंटे से बिजली गुल है। विद्युत आपूर्ति सब स्टेशन तुलसीपुर से हरैया फीडर से पिपरहवा, नंदमहरा, कल्यानपुर, पूरनपुर, नैकिनिया, भंगहाकला व भगवानपुर सहित 100 गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल है। जेई विकास चंद्र ने बताया कि आंधी तूफान के चलते कई जगहे तार व खंभे क्षतिग्रस्त हो गए है। गड़बड़ी ठीक कराई जा रही है। शीघ्र आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। उतरौला संवादसूत्र के अनुसार तहसीलदार रोहित मौर्य ने बताया कि बीते दिन तेज हवा के साथ आई आंधी में उतरौला कोतवाली निवासी नूर अली (35) पेड़ गिरने से उसके नीचे दब गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं तेज आंधी से क्षेत्र में किसानों के गन्ने की फसल गिर गई। खेतों में जलभराव के चलते गन्ने की फसल सड़ जाने की संभावना है। क्षेत्र की नकदी फसल गन्ने की बर्बादी को लेकर किसान चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला तहसील के इमिलिया बनघुसरा, गेड़ास बुजुर्ग, पंजरिया, मानापार बहेरिया, पकड़ी भुआर, महदेइया, चमरुपुर, हुसैनाबाद, दौलताबाद, बढ़या पकड़ी व पिपराघाट आदि गांवों की सैकड़ों एकड़ फसलें तबाह हो गई। किसान कमरुद्दीन, मुन्ना दूबे, शुभम पांडेय, सलमान व बब्बू सिंह ने क्षति का आंकलन कराकर गन्ने की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग शासन प्रशासन से की है।

रेहरा बाजार क्षेत्र में पेड़ गिर जाने से गन्ने की फसल को भारी नुकसान हुआ है और कई जगह बिजली के खंभे भी ध्वस्त हो गए है। पेहर संवादसूत्र के अनुसार उतरौला तहसील के रेड़वलिया निवासी राम समुझ को 2014 में इंदिरा आवास मिला था। बीते दिन आए आंधी तूफान में घर पर पेड़ गिर गया जिससे पूरा घर ढह गया। घर में रखे कपड़े व अनाज भी बर्बाद हो गए है। हल्का लेखपाल राम नरेश ने बताया कि क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed