{"_id":"5e0b822b8ebc3e87d171ddc8","slug":"training-boys-became-champions-in-winter-hockey-league-balrampur-news-lko500591090","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर हॉकी लीग में ट्रेनिंग ब्वायज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर हॉकी लीग में ट्रेनिंग ब्वायज बना चैंपियन
विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में खुशी का इजहार करते विजेता टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे विंटर हॉकी लीग का फाइनल मैच जीतकर ट्रेनिंग ब्वायज की टीम चैंपियन बनी। लीग में शानदार प्रदर्शन के लिए आबिद अली को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
विंटर हॉकी लीग का फाइनल मैच मंगलवार को ट्रेनिंग ब्वायज व खूंखार रक्षक की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता परमजीत गांधी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रेनिंग ब्वायज की टीम ने दो गोल किए।
खूंखार रक्षक की टीम मैच के अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी। 2-0 गोल से मैच जीतकर ट्रेनिंग ब्वायज की टीम चैंपियन बनी। लीग के सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए ट्रेनिंग ब्वायज के खिलाड़ी आबिद अली को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर हसन कुरैशी, इसराइल गांधी, सईद लासानी, हबीब, शत्रुहन वर्मा, डॉ. अब्दुल कय्यूम, डॉ. जुबेर मौजूद रहे।