{"_id":"67094811c02fb1c1cd0b4e93","slug":"traffic-will-be-changed-due-to-idol-immersion-balrampur-news-c-99-1-brp1002-115708-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रतिमा विसर्जन को लेकर बदला रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रतिमा विसर्जन को लेकर बदला रहेगा यातायात
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए शनिवार को शहर में यातायात बदला रहेगा। इसके लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। साथ ही डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार ने शहर का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया है। विसर्जन स्थल पर मजिस्ट्रेट की तैनाती का निर्णय लिया गया है।
यातायात प्रभारी उमेश सिंह बताया कि शनिवार को तुलसीपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को सुबह 10 बजे से राप्ती घाट के उस पार रात 9:00 बजे तक रोका जाएगा। बहराइच की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को सुबह 10:00 बजे सेखुइया तिराहा से फुलवरिया बाइपास से होकर गोंडा और उतरौला की तरफ भेजा जाएगा।
उतरौला की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फुलवरिया चौराहे से गोंडा और बहराइच को जाने वाले वाहनों को पुल से होकर सेखुइया तिराहे से होकर बहराइच को भेजा जाएगा। गोंडा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फुलवरिया बाइपास चौराहे से उतरौला व पुल से होकर बहराइच की ओर भेजा जाएगा। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि विसर्जन जुलूस को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। हर जुलूस के साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।