फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Traders anticipate new markets for products

Balrampur News: कारोबारियों को उत्पादों के लिए नए बाजार की उम्मीद

Sat, 26 Sep 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Traders anticipate new markets for products
फोटो 26 ट्रेड शो में लगी चाट की दुकान। स्रोत विभाग
बलरामपुर। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शनिवार को जिले के उद्यमियों के लिए कारोबार की संभावनाएं तलाशने का दिन रहा। शुक्रवार को शुरुआत के बाद दूसरे दिन उनके स्टॉल पर पहुंचे लोगों ने उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। किसी ने घमंजा चाट का स्वाद और इसे दूसरे शहरों तक पहुंचाने की संभावना पूछी तो किसी ने मिठाई, मूंज से बने उत्पाद और आयुर्वेदिक हेयर ऑयल की कीमत, पैकेजिंग और उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


घमंजा चाट लेकर पहुंचे ओम प्रकाश ने बताया कि दूसरे दिन लोगों की प्रतिक्रिया से उन्हें यह समझने में मदद मिली कि बलरामपुर के इस स्थानीय स्वाद को बाहरी बाजार में किस तरह प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उत्पाद के बारे में जानकारी लेने के साथ इसे दूसरे स्थानों पर उपलब्ध कराने को लेकर भी बातचीत की।
विज्ञापन


नारियल की बर्फी और कलाकंद लेकर पहुंचे अरविंद गुप्ता ने बताया कि खरीदारों का ध्यान सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है। लोग पैकेजिंग, कीमत और उत्पाद को दूसरे शहरों तक भेजने की व्यवस्था के बारे में भी पूछ रहे हैं। इससे उन्हें कारोबार में आगे किन पहलुओं पर काम करना है, इसकी जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूंज क्राफ्ट और हैंडबैग के साथ पहुंचीं भानमती ने बताया कि दूसरे दिन उनके उत्पादों के डिजाइन और उपयोगिता को लेकर लोगों ने राय दी। उन्होंने कहा कि महानगर के बाजार की पसंद को समझने का यह अवसर स्थानीय स्तर पर काम करने वाले कारीगरों के लिए उपयोगी है। इससे आगे नए डिजाइन और उत्पाद तैयार करने में मदद मिलेगी।

आयुर्वेदिक हेयर ऑयल सहित अन्य उत्पाद लेकर पहुंचीं इरम जावेद ने बताया कि यहां कारोबारियों से सीधे बातचीत होने से बाजार को समझने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्पाद तैयार करने के साथ उसकी ब्रांडिंग और ग्राहकों तक पहुंच बनाना भी जरूरी है। ट्रेड शो में बने कारोबारी संपर्क आगे कारोबार बढ़ाने में उपयोगी हो सकते हैं।


चारों उद्यमियों के लिए ट्रेड शो का दूसरा दिन इस मायने में अहम रहा कि उन्हें अपने उत्पादों को देखने वाले लोगों की तत्काल प्रतिक्रिया मिल रही है। अब उनकी नजर केवल प्रदर्शनी के दौरान होने वाली बिक्री पर नहीं, बल्कि यहां बनने वाले कारोबारी संपर्कों और भविष्य के ऑर्डर पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed