फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tractor-trolley collided with bike, ward boy died

Balrampur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को मारी टक्कर, वार्ड बॉय की मौत

Tue, 25 Jul 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 25 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collided with bike, ward boy died
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में तिलकहना पुल के पास मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में पीएचसी महदेईया बाजार में तैनात वार्ड बॉय रामसूरत यादव (55) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक ड्यूटी के बाद बलरामपुर गए थे। वहां से अपने गांव अगया बुजुर्ग कुरकुट पुरवा वापस जा रहे थे। साथी की मौत से कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि वार्ड बॉय राम सूरत मंगलवार की दोपहर दो बजे तक पीएचसी पर ड्यूटी करने के बाद किसी काम से बलरामपुर गए थे। वहां से गांव लौटते समय तिलकहना पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद ट्रैक्टर-टॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे। वार्ड बॉय की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक श्रीदत्तगंज विपुल पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-टॉली को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के बेटे मनीष यादव की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
सहकर्मी के निधन पर सीएचसी श्रीदत्तगंज में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed