फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three SDOs of Balrampur removed for negligence

Balrampur News: लापरवाही में हटाए गए बलरामपुर के तीन एसडीओ

Mon, 17 Nov 2025 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Three SDOs of Balrampur removed for negligence
गोंडा। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर बलरामपुर टाउन व हरैया सतघरवा के एसडीओ को हटा दिया है। एक अन्य के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।देवीपाटन मंडल मुख्य अभियंता ने बताया कि लखनऊ लेसा से आए अजीत कुमार को बलरामपुर टाउन और बलरामपुर के विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला के सहायक अभियंता सुनील कुमार को हरैया सतघरवा के उपखंड अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि हरैया सतघरवा उपखंड अधिकारी जय गोविंद गौड़ को सहायक अभियंता विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला बहराइच भेजा गया है।
विज्ञापन

बलरामपुर तृतीय उपखंड अधिकारी नईमुद्दीन को सहायक अभियंता विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला बलरामपुर और बलरामपुर टाउन के उपखंड अधिकारी गौरव शर्मा को एसडीओ तृतीय बलरामपुर भेजा गया है। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता का कहना है कि लगातार शिकायतें आने व बार-बार सुधार की हिदायतें देने के बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं किया। ऐसे में विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़े स्थानों से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed