{"_id":"6a8dd00a827e705cd704bb69","slug":"three-quintals-of-sweets-destroyed-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153846-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तीन क्विंटल मिठाई कराई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तीन क्विंटल मिठाई कराई नष्ट
Tue, 25 Aug 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो 27 बलरामपुर के मथुरा बाजार में दुकान का निरीक्षण करती टीम। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को विभिन्न बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने मथुरा, प्राणपुर और शिवपुर बाजार में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खोया और मिष्ठान के नमूने लिए। इस दौरान करीब तीन क्विंटल छेना मिठाई उपभोग के योग्य नहीं मिलने पर मौके पर ही नष्ट कराई गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मथुरा बाजार में छेना मिठाई और खोया का नमूना लिया गया। यहां करीब दो क्विंटल छेना मिठाई खाने योग्य नहीं मिली, जिसे नष्ट करा दिया गया। प्राणपुर में खोया का नमूना लिया गया।
इसके बाद टीम ने शिवपुर बाजार में छेना मिठाई और पेड़ा के नमूने लिए। यहां करीब एक क्विंटल रंगीन छेना मिठाई खराब मिली, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य कारोबारियों को मिष्ठान और खोया की गुणवत्ता व स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन तक जांच और नमूना संग्रह अभियान जारी रहेगा। मिलावटी, दूषित या अनुपयुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।