फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A separate OPD will be set up for patients affected by swine flu

Balrampur News: स्वाइन फ्लू से प्रभावित मरीजों की अलग होगी ओपीडी

Sun, 30 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
A separate OPD will be set up for patients affected by swine flu
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय बना आइसोलेशन वार्ड
बलरामपुर। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में इंफ्लुएंजा एच-1 एन-1 (स्वाइन फ्लू) के मरीज मिलने के बाद जिले में बचाव को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने के साथ ही स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की अलग ओपीडी की व्यवस्था की गई है। सर्दी, जुकाम व बुखार से प्रभावित मरीजों की विशेष जांच कराकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संचालित संयुक्त जिला चिकित्सालय में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। अस्पताल में शासन के गाइडलाइन के अनुसार स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की अलग से ओपीडी की जा रही है। ताकि यदि किसी मरीज में ऐसी समस्या हो तो संक्रमण का फैलाव न होने पाए। इंफ्लुएंजा के मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए टेमीफ्लू दवा मंगवाई गई है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बीमारी के लक्षण, उपचार और बचाव के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी अस्पताल में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव कोई मरीज नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed