{"_id":"6a946d9168012131e40a26db","slug":"a-separate-opd-will-be-set-up-for-patients-affected-by-swine-flu-balrampur-news-c-99-1-slko1019-154010-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निर्माणाधीन पुल में घुसी बाइक, ससुराल आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निर्माणाधीन पुल में घुसी बाइक, ससुराल आए युवक की मौत
Sun, 30 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के शुक्लागंज बाजार के पास निर्माणाधीन पुल पर जुटी लोगाें की भीड़ ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदत्तगंज। शुक्लागंज बाजार में शनिवार की रात निर्माणाधीन पुल हादसे का सबब बन गया। गोंडा की तरफ से उतरौला जा रहे बाइक सवार युवक की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुल में जा घुसी। बाइक समेत पुल के दूसरे तरफ गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात के समय युवक को सड़क पर चल रहे पुल निर्माण की जानकारी नहीं हो पाई, जिसके चलते हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
मृतक की पहचान कोतवाली देहात बलरामपुर क्षेत्र के कोइलिहा निवासी दिनेश कुमार (35) के रूप में हुई है। दिनेश शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर पत्नी रेनू को उनके मायके रामपुर बगनहा लेकर आए थे। शनिवार शाम करीब 5:45 बजे वह ससुराल से किसी से मिलने की बात कहकर बाइक से निकले थे। रात करीब आठ बजे दिनेश गोंडा की तरफ से उतरौला जा रहे थे। शुक्लागंज बाजार में निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पुल में जा घुसी। वह बाइक समेत पुल के दूसरी ओर जा गिरे, गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
दिनेश की मौत से पत्नी रेनू और चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश की मौत से 12 वर्षीय बेटी शुभी, 10 वर्षीय बेटी सुमन, आठ वर्षीय बेटा शिवम और चार वर्षीय बेटी साक्षी अनाथ हो गए। सुमन गोंडा में रहकर पढ़ाई कर रही है। रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके लेकर आए दिनेश की हादसे में मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।