फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three more injured in leopard attack

Balrampur News: तेंदुए के हमले में तीन और घायल

Wed, 05 Apr 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three more injured in leopard attack
गैसड़ी (बलरामपुर)। हरैया सतघरवा व महाराजगंज तराई के बाद अब तेंदुआ सोहेलवा वन्य जीव क्षेत्र के रामपुर रेंज के भोजपुर थारू गांव में पहुंच गया है। तेंदुए ने बुधवार को तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर गांव के रविंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह वे शौच के लिए जा रहा थे। गांव से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में तेंदुआ घात लगाकर बैठा हुआ था। नजदीक पहुंचते ही हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर खेत में काम कर रहे दिनेश व सुरेश पहुंचे लेकिन उसने उन दोनों पर भी हमला कर घायल कर दिया। अन्य ग्रामीणों के पहुंचने के बाद तेंदुआ भाग निकला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीण विनय कुमार यादव, कमर खान, डॉ. जावेद, धनीराम, कल्लू आदि ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगवाए जाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी राधेश्याम यादव ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed