फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three-day social security fair begins for sugarcane farmers

Balrampur News: गन्ना किसानों के लिए तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा मेला शुरू

Tue, 14 Jul 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three-day social security fair begins for sugarcane farmers
फोटो-25-बलरामपुर के उतरौला में मेले का शुभारंभ करते मुख्य अति​थि व अन्य।-स्रोत: विभाग
उतरौला। सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा मेले का शुभारंभ हुआ। 16 जुलाई तक चलने वाले इस मेले का उद्देश्य गन्ना किसानों और उनके परिवारों को केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है।
विज्ञापन


मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने फीता काटकर किया। समिति के विशेष सचिव अविनाश सिंह और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन


एलडीएम अमित कुमार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी देते हुए किसानों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं दुर्घटना, मृत्यु और वृद्धावस्था की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष तोताराम वर्मा ने कहा कि सभी गन्ना किसानों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने किसानों से मेले में पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की। पहले दिन ही सैकड़ों किसानों ने पंजीकरण कराया।

मेले में बैंक, इफको और गन्ना विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में समिति सचिव ने सभी अतिथियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष गयासुद्दीन, पूर्व अध्यक्ष अतीक अहमद, एलडीएम अमित कुमार, संचालक सदस्य अभिनंदन त्रिपाठी, पूर्व संचालक सदस्य कमरुद्दीन और चीनी मिल इटई मैदा के महाप्रबंधक (गन्ना) दिनेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed