फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three cyber criminals arrested for cheating 32 lakh

32 लाख की ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Sat, 27 Mar 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Three cyber criminals arrested for cheating 32 lakh
बलरामपुर। बीमा कंपनी से 97 लाख रुपये रिटर्न दिलाने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से दो साल में लगभग 32 लाख रुपया ठग लिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मामले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लैपटॉप, फर्जी चेक, 12 मोबाइल, 36 हजार रुपये नकद व एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने शनिवार को देहात कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि माया होटल के पीछे रहने वाले जटा शंकर सिंह की तहरीर पर मामले की छानबीन की गई। इसमें पता चला कि जटा शंकर सिंह से कुछ साइबर ठगों ने ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया। इस दौरान बीमा कंपनी से 97 लाख रुपये दिलाने का झांसा देकर दो साल के अंदर करीब 32 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए देहात कोतवाल के साथ-साथ सर्विलांस व साइबर सेल को भी लगाया गया था। जटाशंकर सिंह ने पुलिस की निगरानी में बलरामपुर डिपो बस अड्डे के पास ठगों को कैश देने के लिए बुलाया। इसी बीच पुलिस ने तीन ठगों को धर दबोचा। इनकी पहचान ऋषिपाल सिंह निवासी कस्बा सालवन हरियाणा, रीतेश तिवारी निवासी ग्राम बिजबनिया पश्चिमी चंपारण बिहार तथा आकाश पांडेय निवासी सराय मनोदर हैदरगढ़ जनपद अयोध्या के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से एक लैपटॉप, आठ फर्जी चेक, सात स्मार्ट मोबाइल फोन, दो आईफोन, तीन कीपैड फोन, आठ सिम कार्ड, एक पैन कार्ड, 36500 रुपये नकद, सात एटीएम कार्ड आदि बरामद किए गए है। पूछने पर इन लोगों ने बताया कि वह लोग फर्जी तरीके से बीमा कंपनियों के विभिन्न लोगों का नंबर लेकर बीमा के नाम पर अधिक रिटर्न दिलाने का लालच देते है और फर्जी खातों में पैसा जमा कराकर आपस में बांट लेते है। अपराधियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक धर्म प्रकाश सिंह, तेज नरायन गुप्ता, कर्मवीर सिंह तथा सिपाही अखिलेश कुमार, सौरभ पांडेय, अनिल कुमार, सोनू जायसवाल व भोला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed