फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three cattle died due to dog bite

कुत्तों के काटने से तीन मवेशियों की मौत

Mon, 09 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three cattle died due to dog bite
महराजगंज तराई। स्थानीय थाना क्षेत्र के बदलपुर उदईपुर गांव में आवारा कुत्तों से लोग परेशान है। गांव के तीन मवेशियों की मौत कुत्तों के काटने से हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कुत्तों से निजात दिलाए जाने की मांग की है। पशु चिकित्सक ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के बदलपुर उदयपुर निवासी लाल बहादुर, सोहराब व सगीर ने बताया कि गांव में कुत्तों का झुंड जानवरों के लिए काल बन गया है। तीनों लोगों के एक-एक मवेशियों को कुत्तों ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण सूर्यलाल, महावीर, विजय पाल, अब्दुल अजीज व नियाज अहमद आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि जानवरों को कुत्तों से बचाना मुश्किल हो रहा है। जानवरों के साथ-साथ गांव के बच्चों पर भी कुत्तों का झुंड टूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह में कुत्तों के हमलों को लेकर ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है। पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज तराई सुमित कुमार ने बताया कि कुत्तों केे पकड़कर वैक्सी एनएम इंजेक्शन लगवाने का प्रबंध किया जा रहा है। कुत्तों को पकड़वाने के लिए भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed