फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Those born on Mars do only good, auspicious God

Balrampur News: मंगल को जन्मे मंगल ही करते, मंगलमय भगवान

Tue, 23 Apr 2024 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Those born on Mars do only good, auspicious God
लरामपुर। श्रीहनुमंत लला का जन्मोत्सव मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ ही जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ किया गया। यहां पूरे दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ भक्तों की भीड़ जुटी रही। शाम को आरती की गई, जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के पुजारी उद्धव दास ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इसी तरह रानी तालाब स्थित हनुमान मंदिर पर भी हनुमान की स्तुति के साथ सीताराम नाम संकीर्तन भी हुआ। भंडारे में तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवतीगंज स्थित चंद्र प्रकाश राइस मिल में श्रीबालाजी परिवार की तरफ से महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद दास जी महराज, नगर पालिका चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, डीपी सिंह, संजय शर्मा, सूरज अग्रवाल आदि ने भंडारा किया। तुलसीपुर व उतरौला, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया, ललिया, महदेइया एवं गैड़ास बुजुर्ग में भी श्रीहनुमंत लला का महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed