फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   This time two evaluation centers will be made to check the copies

Balrampur News: काॅपियां जांचने के लिए इस बार बनेंगे दो मूल्यांकन केंद्र

Thu, 06 Mar 2025 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
This time two evaluation centers will be made to check the copies
बलरामपुर। बोर्ड परीक्षा के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी भी तेज हो गई है। जिले में इस बार दो इंटर कॉलजों को मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है, ताकि मूल्यांकन का कार्य समय से पूरा हो सके।
विज्ञापन

शासन ने बोर्ड परीक्षा के समाप्त होने के बाद 15 दिनों के भीतर काॅपियों का मूल्यांकन पूरा करने की रणनीति तैयार की है, ताकि परीक्षा परिणाम कम समय में जारी हो सके। अभी तक जिले में एक ही इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया जाता था, जहां बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन होता था। लेकिन इस बार शहर के एमपीपी इंटर कॉलेज के साथ ही एमवाई इंटर कॉलेज उतरौला को मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर बाहर के जिलों से आने वाली उत्तर पुस्तिकाएं कड़ी निगरानी में रखी जाएंगी। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षकों की ड्यूटी तय करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि परीक्षा 12 मार्च को परीक्षाएं पूरी हो रहीं हैं। इसके बाद 17 मार्च से मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 15 मार्च तक ड्यूटी आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed