{"_id":"68dd611a6387eca147015e73","slug":"there-will-be-route-diversion-in-the-city-from-9-am-today-balrampur-news-c-99-1-brp1008-134450-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शहर में आज सुबह नौ बजे से रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शहर में आज सुबह नौ बजे से रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर में दो अक्तूबर को सुबह नौ बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। दशहरा व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समाप्त होने के बाद वाहनों को शहर में आने की अनुमति मिलेगी। शहर में भीड़ को रोकने के लिए एसपी विकास कुमार के निर्देश पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
प्रभारी यातायात उमेश सिंह ने बताया कि तुलसीपुर से आने वाले हलके व भारी वाहनों को सिसई घाट के पास रोक दिया जाएगा। गोंडा, उतरौला व बहराइच जाने के लिए वाहनों को बेलहा मोड़ से गौरा चौराहा होकर गुजरना होगा। बहराइच की तरफ से आने वाले सभी वाहन जिनको तुलसीपुर जाना है, उनको सेखुइया तिराहे पर रोका जाएगा।
ये बाईपास होकर उतरौला व गोंडा जा सकेंगे। गोंडा से आने वाले सभी वाहन जिनको तुलसीपुर जाना है, उनको फुलवरिया बाईपास से उतरौला सड़क पर रोक दिया जाएगा। जिन वाहनों को बहराइच व उतरौला जाना है, उन्हें जाने दिया जाएगा। उतरौला की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को जिन्हें तुलसीपुर जाना है, उन्हें चुंगी नाका नहर बालागंज रोक दिया जाएगा। बहराइच व गोंडा जाने वाले वाहनों को छूट रहेगी।