फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The work of three crores got washed away in the flood

बाढ़ में बह गया 3 करोड़ का कटानरोधी कार्य, कई गांव घिरे

Fri, 20 Aug 2021 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
The work of three crores got washed away in the flood
बलरामपुर। सिद्धार्थनगर की सीमा के करीब महरी गांव के पास 3 करोड़ 18 लाख की लागत से कराया गया कटानरोधी काम पहली ही बाढ़ में बह गया। इससे कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है।
विज्ञापन

सैकड़ों हेक्टेअर धान व गन्ने की फसल डूब गई है। प्रशासन की तरफ से लालझंडी लगाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक ने कटानरोधी कार्य में बाढ़ खंड विभाग द्वारा की गई अनियमितता की शिकायत मुख्यमंत्री व जलशक्ति मंत्री से कर न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन

विदित हो कि महरा गांव के पास गत माह राप्ती नदी की बाढ़ से बचाने के लिए 3 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से कटानरोधी कार्य का प्रोजेक्ट शासन ने स्वीकृत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग बलरामपुर ने यहां काम भी कराया। इस कार्य में बोल्डर, पिचिंग, जियो ट्यूब, ई सी बैग, परक्यूपाइन से राप्ती नदी के प्रवाह को रोका जाना था। वर्षा ऋतु के पहले ही नदी के नीचे दो से तीन मीटर गहराई से पिचिंग करते हुए कटान को रोका जाना था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानक व गुणवत्ता के अनुरुप कार्य न किए जाने के कारण यह कटानरोधी कार्य राप्ती नदी का पहला प्रवाह ही नहीं झेल पाया और देखते ही देखते नदी में समा गया। महरी गांव के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा भोजपुर कोल्हुई, वीरपुर कला, कठेर व करमहना सहित 20 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।
सैकड़ों हेक्टेअर धान व गन्ने की फसल पानी में डूब गई है। बेबस प्रशासन क्षेत्रीय लोगों को खतरे वाले स्थानों पर लाल झंडी लगाकर सचेत कर रहा है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कटानरोधी कार्य में की गई अनियमितता की शिकायत सूबे के मुख्यमंत्री व जलशक्ति मंत्री से कर मामले की न्यायिक जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इस संबंध में बाढ़ खंड बलरामपुर के अधिशासी अभियंता जेके लाल ने बताया कि महरी गांव के पास कटानरोधी कार्य प्रोजेक्ट का 70 फीसदी कार्य पूरा हो गया था। बाढ़ के कारण अब यह परियोजना असफल होती दिख रही है। यहां पर तटबंध या गाइड बांध का निर्माण भी होना है लेकिन यह काम अभी शुरु नहीं हुआ है। यह कार्य वर्षा ऋतु के बाद शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed