{"_id":"6a09fdaed217703b2f08453b","slug":"the-slow-pace-of-construction-of-kathrihwa-bridge-increased-the-problem-balrampur-news-c-99-1-brp1010-148458-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कठरिहवा पुल निर्माण की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कठरिहवा पुल निर्माण की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
Sun, 17 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 17 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर में कराया जा रहा कठरिहवा पुल का निर्माण ।-संवाद
पिपरहवा चौराहा। तुलसीपुर-हरैया मार्ग पर खैरी गांव के पास बन रहे कठरिहवा पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण राहगीरों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करीब 3.20 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे पुल के चलते पुराने पुल को तोड़कर किनारे अस्थायी बाईपास मार्ग बनाया गया है, लेकिन इस रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे और उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि बड़े वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती है। बरसात नजदीक होने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुल निर्माण पूरा नहीं हुआ तो बारिश में बाईपास कीचड़ और जलभराव के कारण बंद हो सकता है। यह मार्ग तुलसीपुर, बरदौलिया बाजार, चौधरीडीह, मणिपुर बाजार, महमूदनगर, लालनगर और पिपरहवा बाजार समेत श्रावस्ती व बहराइच सीमा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और ग्रामीण इसी रास्ते से गुजरते हैं। स्थानीय निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी, तुलसीदास गुप्ता, महेश यादव, हरिश्चंद्र शर्मा, शिवकुमार मिश्र और अब्दुल कलाम खान ने विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं और तय समय सीमा के भीतर पुल तैयार करा दिया जाएगा।