फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The results of civic elections will decide the political ground of Mission 2024

Balrampur News: मिशन 2024 की सियासी जमीन तय करेंगे निकाय चुनाव के नतीजे

Sat, 06 May 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
The results of civic elections will decide the political ground of Mission 2024
बलरामपुर। अब जब निकाय चुनाव का मतदान हो चुका है तो सभी की निगाहें 13 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। ऐसे में निकाय चुनाव के नतीजे इस बार मिशन 2024 की जमीन तय करेंगे। दरअसल, सभी प्रमुख दलों ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ा है।
विज्ञापन



बलरामपुर जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं। इसमें से उतरौला गोंडा संसदीय सीट में आती है, जबकि बलरामपुर सदर, तुलसीपुर व गैसड़ी श्रावस्ती सीट में अपनी हिस्सेदारी निभा रही है। वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव में श्रावस्ती सीट से बसपा के राम शिरोमणि वर्मा ने भाजपा के दद्दन मिश्र को हराकर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन



अब जब मिशन 2024 की तैयारी चल रही है तो सभी दल अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं। ऐसे में निकाय चुनाव का परिणाम इसमें नेताओं का कद तय करने में अहम किरदार निभाएगा। अगर वर्ष 2017 के निकाय चुनावों के परिणाम पर नजर डालें तो जिले के चार निकायों में से एक सीट सपा, एक बसपा व दो निर्दलीयों के खाते में गई थी। भाजपा व कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था। इस बार पांच निकायों में चुनाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह तो 13 मई को पता चलेगा कि इस बार किसके खाते में कितनी सीटें गई हैं लेकिन, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। बसपा से सांसद राम शिरोमणि वर्मा की साख दांव पर है, वहीं सपा से पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। भाजपा में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक पल्टूराम, कैलाशनाथ शुक्ल, रामप्रताप वर्मा व पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू की लोकप्रियता भी यह चुनाव तय करेगा। राजनीति के जानकारों की मानें तो यह चुनाव लोकसभा चुनाव से पहले का रिहर्सल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed