{"_id":"653aaf8bc1df7b46e50cd50d","slug":"the-process-of-new-crushing-season-started-with-boiler-puja-balrampur-news-c-99-1-brp1003-4000-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ब्वायलर पूजा के साथ शुरू हुई नये पेराई सत्र की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ब्वायलर पूजा के साथ शुरू हुई नये पेराई सत्र की प्रक्रिया
Thu, 26 Oct 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय चीनी मिल में बृहस्पतिवार को हवन के साथ ब्वायलर पूजा की गई। ब्वायलर पूजा के साथ ही बलरामपुर चीनी मिल के नये पेराई सत्र की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चीनी मिल का संचालन नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में शुरू होगा।
मुख्य प्रधान प्रबंधक निष्काम गुप्त व प्रधान प्रबंधक यांत्रिकी योगेंद्र सिह बिष्ट ने चीनी मिल के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। पूजा के बाद हवन कुंड से आग निकालकर ब्वायलर में डाली गई। मुख्य प्रधान प्रबंधक ने चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों को बधाई देते हुए कहा कि पेराई सत्र 2023-24 के लिए चीनी मिल की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान सुरक्षा पर विशेष तौर से ध्यान देते हुए जल्द ही मिल का ट्रायल शुरू होगा।
बताया कि नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में चीनी मिल का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपना-अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन राजीव अग्रवाल, प्रधान प्रबंधक प्रासेस एसडी पांडेय, उदयवीर सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव व शेखर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।