फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Pakistani connection of terror funding is being investigated with the help of two countries

Balrampur News: दो देशों के सहारे टेरर फंडिंग के पाकिस्तानी कनेक्शन की हो रही जांच

Sun, 27 Jul 2025 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The Pakistani connection of terror funding is being investigated with the help of two countries
बलरामपुर। साइबर फ्रॉड से टेरर फंडिंग करने वाले गिरोह के सरगना से पूछताछ के बाद जांच एजेंसियों के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पूरे गिरोह से 200 से अधिक लोग जुड़े हैं। सरगना पूरे कार्य को फेसलेस संचालित कर रहा था। यह भी पता चला है कि यह गिरोह रुपये को बदलकर डिजिटल माध्यम से पाकिस्तान तक पहुंचाने के लिए दो देशों की तकनीक का इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन

दिल्ली में बैठे गिरोह के सरगना सस्पियर के पास मिले दो मोबाइल फोन से बड़े राज खुले हैं, जिनमें पाकिस्तानी मोबाइल नंबर तो मिले ही हैं, उनसे की गई चैट से भी काफी जानकारी मिली है। जांच में सामने आया है कि गिरोह सिंगापुर की फिनटेक कंपनी के एप का इस्तेमाल रुपये को बदलने और अलग-अलग डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर करने के लिए करता था। अब इस एप के लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड खंगालने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस एप की परतें खुलते ही गिरोह की गतिविधियों और उससे जुड़े नेटवर्क के कई अहम राज खुलने की संभावना है। जिले में भी पुलिस जांच कर रही है कि और कौन लोग हैं जो गिरोह के संपर्क में हैं। अभी तक गिरोह से जुड़े जिले के तीन लोग ही गिरफ्तार किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed