{"_id":"697ba107dfcbf26c60012d24","slug":"the-oldest-and-most-scientific-culture-of-the-eternal-world-balrampur-news-c-99-1-slko1019-141596-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सनातन विश्व की प्राचीनतम व वैज्ञानिक संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सनातन विश्व की प्राचीनतम व वैज्ञानिक संस्कृति
Thu, 29 Jan 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में आयोजित सम्मेलन में मौजूद लोग ।-स्रोत : आयोजक
श्रीदत्तगंज। नगर के एक मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पूजन से हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता चौधरी ललिता प्रसाद महाविद्यालय के प्रबंधक नवल प्रकाश ने की। उन्होंने समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम को मजबूत करने की बात कही।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख अभय ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक अवधारणा नहीं, बल्कि जीवन जीने की समग्र पद्धति है। सनातन संस्कृति को विश्व की प्राचीनतम और वैज्ञानिक संस्कृति बताते हुए उसके मूल तत्वों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में सामाजिक समरसता, नैतिक शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर जिला संघचालक अभिमन्यु, जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार, सदर विधायक पलटू राम, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जयसवाल, जिला कार्यवाह किरीट मणि, विभाग प्रचारक प्रमुख मनीष कुमार, जिला प्रचार प्रमुख मोहनीश व आरएसवी उतरौला के प्रबंधक राधेश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।