{"_id":"690779bb9931a2ce8a0b4db6","slug":"the-officials-were-sweating-while-answering-the-teams-questions-balrampur-news-c-99-1-brp1003-136239-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: टीम के सवालों के जवाब देने में अधिकारियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: टीम के सवालों के जवाब देने में अधिकारियों के छूटे पसीने
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण कर जानकारी लेते केंद्रीय टीम ।-संवाद
बलरामपुर। कॉमन रिव्यू मिशन के तहत रविवार की शाम केंद्रीय टीम जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। टीम के सदस्यों ने इमरजेंसी वार्ड में मौजूद संसाधनों की हकीकत परखी। आईसीयू वार्ड के संचालन व अल्ट्रासाउंड जांच के बारे में सवाल पूछने पर अधिकारियों के पसीने छूट गए। सीएमओ ने संयुक्त जिला अस्पताल में दोनों सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी।
केंद्रीय टीम में डिप्टी डीजी सेंट्रल टीबी डिविजन डॉ. रघुराम राव व एनएचएम के जीएम डॉ. अमित ओझा के साथ राज्य स्तरीय स्वास्थ्य टीम के कई अधिकारी शामिल रहे। विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, लैट टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारियों का स्वीकृत पद व तैनात संख्या मांगी। अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने पर सवाल पूछने पर सीएमएस के पसीने छूटने लगे।
करीब दो घंटों तक एनएचएम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत, पोषण पुनर्वास केंद्र, सर्जिकल वार्ड व मेडिकल वार्ड से जुड़ी योजनाएं, बजट व उपकरणों के बारे में फीडबैक लिया। हर महीने आयुष्मान भारत योजना के तहत कितने मरीजों का इलाज होता है कितना बजट मिलता है, इसका जवाब भी नहीं दे पाए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमएस डॉ. शारदा रंजन, नोडल डॉ. गिरधर चौहान, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. उमेश कुशवाहा, डॉ. हीरालाल व डॉ. पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके बाद टीम ने तुलसीपुर सीएचसी पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया।