फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The movement of wrestlers going into the hands of traitors

Balrampur News: देशद्रोहियों के हाथ में जा रहा पहलवानों का आंदोलन

Fri, 26 May 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 26 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The movement of wrestlers going into the hands of traitors
बलरामपुर। जिले में शुक्रवार को पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के आंदोलन पर बेबाकी से अपना पक्ष रखा। सांसद ने कहा कि पहलवानों का आंदोलन देशद्रोहियों के हाथों में जा रहा है। जार्ज सोरस व खालिस्तानी पहलवानों के आंदोलन को हवा दे रहे हैं। यौन शोषण के आरोपों पर कहा कि पहलवानों को अपने कथन पर दोबारा विचार करने की आवश्यता है। आरोप लगाने से अपराध सिद्ध नहीं होता। उसके लिए उचित साक्ष्य भी चाहिए जो किसी के पास नहीं है। कैसरगंज सांसद शक्ति स्मारक संस्थान दुल्हिनपुर में आयोजित जन चेतना महारैली अयोध्या की तैयारी बैठक में शामिल होने आए थे। सांसद ने पांच जून को अयोध्या में होने वाले संत सम्मेलन की रूपरेखा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से अयोध्या पहुंचने की अपील की।बैठक के बाद सांसद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मिले। वहां से खगईजोत गांव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू के पिता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के सहयोगी रहे स्वर्गीय लाटबक्श सिंह के तेरहवीं संस्कार में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, गैंसड़ी ब्लाक प्रमुख शक्ति सिंह, मुशीर व आनंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed