फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The mountain stream has stopped the pace of Itahiya village

Balrampur News: पहाड़ी नाले ने थामी इटैहिया गांव की रफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
The mountain stream has stopped the pace of Itahiya village
फोटो-11-बलरामपुर के इटैहिया गांव जाने वाले मार्ग की खोदाई कर दिए जाने से बह रहे पानी में फंसकर 
ललिया। तुलसीपुर तहसील के ग्राम पंचायत बनघुसरी के मजरा इटैहिया में बारिश का पानी अब सिर्फ रास्तों और घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है। पहाड़ी नाले के तेज बहाव से गांव का मुख्य संपर्क मार्ग कट गया है। इसके चलते बच्चे एक सप्ताह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। किसान खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हेंगहा पहाड़ी नाले का पानी गांव में घुसने से हालात और गंभीर हो गए हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि बारिश जारी रहने पर संकट और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

गांव के मुख्य मार्ग पर पहाड़ी नाले का तेज बहाव आने से सड़क का एक हिस्सा कट गया है। पानी के दबाव में कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव से बाहर निकलना भी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। स्कूल खुलने के बावजूद बच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण सुंदर पत्ता बताते हैं कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है। पानी की निकासी का रास्ता बाधित होने से पूरा दबाव गांव की ओर आ जाता है।

रामसमुझ, भूरे प्रसाद, कासिम खान, मालिक राम, रामबाबू, हकीमुल्लाह, अमानुल्लाह, अलखराम, क्षेत्रम, नानबाबू और जगतराम सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि समस्या वर्षों पुरानी है। हर बार राहत के नाम पर अस्थायी इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने नाले की सफाई, अतिक्रमण हटाने और पुल निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग कटने से दूध, सब्जी और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि हेंगहा नाले के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण पानी का प्राकृतिक रास्ता संकरा हो गया है। वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण पहाड़ी नाले का पानी गांव की ओर मुड़ गया।

डीएम ने जेसीबी से शुरू कराई खोदाई, जलनिकासी पर जोर

हालात बिगड़ने पर 13 जुलाई को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने इटैहिया गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत पर कटे मार्ग पर पीपा डालकर आवागमन बहाल कराने के निर्देश दिए गए।

बाढ़ खंड, सिंचाई और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से हेंगहा नाले के कैचमेंट क्षेत्र में खुदाई कर जलनिकासी का रास्ता साफ कराया। हालांकि, गांव के आसपास अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण पूरी राहत का इंतजार कर रहे हैं।

प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जलनिकासी बेहतर होने के बाद ग्रामीणों की परेशानी कम होगी।

दो माह पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए लिखा था पत्र

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता भरतराम ने बताया कि विभाग ने मई माह में ही सदर उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर हेंगहा नाले के बहाव क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया था।


समय रहते कार्रवाई नहीं होने के कारण पानी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हुआ और जलभराव की स्थिति बनी। विभाग का कहना है कि स्थायी समाधान के लिए नाले के बहाव क्षेत्र से अतिक्रमण हटाना जरूरी है।

फोटो-11-बलरामपुर के इटैहिया गांव जाने वाले मार्ग की खोदाई कर दिए जाने से बह रहे पानी में फंसकर 

फोटो-11-बलरामपुर के इटैहिया गांव जाने वाले मार्ग की खोदाई कर दिए जाने से बह रहे पानी में फंसकर 

फोटो-11-बलरामपुर के इटैहिया गांव जाने वाले मार्ग की खोदाई कर दिए जाने से बह रहे पानी में फंसकर 

फोटो-11-बलरामपुर के इटैहिया गांव जाने वाले मार्ग की खोदाई कर दिए जाने से बह रहे पानी में फंसकर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed