फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The married woman was thrown out of the house when her dowry demand was not met

Balrampur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 15 Nov 2024 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
The married woman was thrown out of the house when her dowry demand was not met
बलरामपुर। दहेज में बाइक व सोने की जंजीर की मांग को लेकर विवाहिता को ससुरालीजनों ने उसके चार साल के बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में महिला थाने में पति श्रवण कुमार समेत चार के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना ललिया के मैनिहवा गांव की नीतू वर्मा ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा कि उसकी शादी 27 जून 2018 को हिंदू रीति रिवाज से श्रवण वर्मा के साथ हुई थी। गौने के बाद जब वह ससुराली पहुंची, उसके एक माह बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक व सोने की जंजीर की मांग करने लगे। इसे लेकर उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई। उसका कहना है कि माता-पिता गरीब हैं, इस कारण वह बाइक व सोने की जंजीर दे पाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 11 नवंबर की शाम को पांच बजे पति श्रवण कुमार, ससुर सर्वजीत समेत अन्य ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई करके चार साल के बेटे राज के साथ घर से निकाल दिया। जब उसके पिता ससुराल वालों से बात करने के लिए गए तो उन लोगों ने बिना दहेज के घर में दोबारा रखने से मना कर दिया। इस मामले में महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed