{"_id":"6a566e3e7e420a15d101aca5","slug":"the-main-intersections-of-the-city-will-be-spruced-up-before-august-15-the-dm-inspected-the-arrangements-balrampur-news-c-99-1-slko1019-151627-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 15 अगस्त से पहले संवरेंगे शहर के प्रमुख चौराहे, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 15 अगस्त से पहले संवरेंगे शहर के प्रमुख चौराहे, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं
Tue, 14 Jul 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24-बलरामपुर नगर में भ्रमण कर विकास कार्यों की जानकारी लेते डीएम विपिन कुमार जैन व अन्य ।-स
बलरामपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और जाममुक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र का पैदल निरीक्षण कर नालों की सफाई, चौराहों के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था और जिला मेमोरियल चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को 15 अगस्त से पहले प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण पूरा कराने और सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने वीर विनय चौराहे से अंबेडकर चौराहा, जिला मेमोरियल चिकित्सालय, मेजर चौराहा और चौक क्षेत्र तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नालों और नालियों की सफाई तथा टैपिंग कार्य की प्रगति देखी। अधिकारियों ने बताया कि टैपिंग के माध्यम से गंदे पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और तुलसीपुर पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। डीएम ने सफाई और टैपिंग कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख चौराहों पर चल रहे सौंदर्यीकरण और पोल शिफ्टिंग कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी प्रमुख चौराहों के कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि शहर का स्वरूप आकर्षक और व्यवस्थित नजर आए।
विज्ञापन
जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सामने सड़क किनारे अतिक्रमण मिलने पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने क्षेत्राधिकारी नगर को वीर विनय चौराहे पर नो वेंडिंग जोन विकसित करने और वन-वे व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू कराने को कहा। साथ ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तावित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हेमंत गुप्ता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और जल निगम (शहरी) के सहायक अभियंता वैभव पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।