{"_id":"65ad6a31cb4b8b43df0a8634","slug":"the-fate-of-my-hut-will-be-revealed-today-balrampur-news-c-99-1-slko1018-6324-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे...
Mon, 22 Jan 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित सिद्ध शिव मंदिर के पास रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम का भजन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
नेत्र सर्जन डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्पार्चन करके भजन संध्या का शुभारंभ किया। मां वैष्णो देवी जागरण मंडली के भजन गायक शिवकुमार गुप्त ने मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे... सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सतीश यादव के राम नाम अति मीठा... श्रीराम से कह देना.. अवध में राम आए आदि भजनों को सुनकर श्रद्धालु भक्ति के सागर में डूब गए। वहीं, दीपक मिश्र ने राम भजन कर लो, प्रभु श्रीराम भजन कर लो... आदि सुनाकर लोगों का मनमोह लिया। प्रभु श्रीराम की आरती प्रसाद वितरण के बाद भजन संध्या का समापन हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में सभासद राघवेंद्र सिंह मंटू, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, आशीष सिंह, मनोज आर्य, नैनी सिंह, सृष्टि पांडेय, शिक्षा श्रीवास्तव व सुधीर श्रीवास्तव का योगदान रहा।

शहर के अद्धनारीश्वर मंदिर पर की गई सजावट । संवाद