{"_id":"647a292f0fc0a3de40011036","slug":"the-face-of-villages-will-shine-with-35-crores-balrampur-news-c-13-1-269186-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 35 करोड़ से चमकेगी गांवों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 35 करोड़ से चमकेगी गांवों की सूरत
Fri, 02 Jun 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर ब्लॉक सभागार कौवापुर में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक को संबोधित
रेहरा बाजार/महराजगंज तराई (बलरामपुर)। जिले की दो ब्लॉकों में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सड़क, बिजली, पेयजल व सिंचाईं से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। दोनों ब्लॉकों के विकास के लिए सदस्यों ने 35.2 करोड़ रुपये की अनुमानित कार्ययोजना प्रस्तुत की।
तुलसीपुर ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर में ब्लॉक प्रमुख स्वमिता सिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। बीडीओ राजीव मोहन त्रिपाठी ने बैठक की कार्रवाई शुरू कराई। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र, ग्राम प्रधान नंदकुमार वर्मा व मोहम्मद उमर ने कहा कि तमाम ग्राम पंचायतों में विद्युतीकरण का कार्य अधूरा है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। चौधरी चरण वर्मा, धनीराम वर्मा व पंकज गिरि ने राजकीय नलकूप का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गुलरिहा साहबनगर, जहानडीह, रूपनगर सेमरी, नरायनपुर, दयालीडीह व भगवानपुर आदि गांव में लगे नलकूप काफी दिनों से बंद पड़े हैं। बैठक में नलकूप, आपूर्ति व शिक्षा विभाग से किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक में गांवों के विकास को लेकर 32 करोड़ रुपये की अनुमानित कार्य योजना प्रस्तुत की गई। इस अवसर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, मोनू सिंह, केसरी सिंह व राजू यादव सहित तमाम ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
रेहरा बाजार क्षेत्र पंचायत की बैठक स्थानीय ब्लॉक के सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने की। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार गांवों के विकास पर विशेष जोर दे रही है। गांवों के विकास में बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहमति से गांवों के विकास के लिए तीन करोड़ 18 लाख रुपये का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में गोंडा सांसद प्रतिनिधि भारत नरेश सिंह, बीडीओ वीरेंद्र कुमार मिश्र, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मंशालाल व एडीओ पंचायत इरफान उल्ला सहित कई गांवों के ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।