{"_id":"6aa83f0e0dd00daf4104f952","slug":"children-showcased-their-talent-on-hindi-diwas-a-platform-was-provided-for-linguistic-talent-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154751-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हिंदी दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, भाषायी प्रतिभा को मिला मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हिंदी दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, भाषायी प्रतिभा को मिला मंच
Tue, 15 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो-11,12-बलरामपुर के परिषदीय विद्यालय में बनाई गई पोस्टर दिखाते विद्यार्थी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। हिंदी दिवस पर सोमवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की रचनात्मक और भाषायी प्रतिभा को मंच मिला। निबंध, सुलेख, कविता लेखन, भाषण, पोस्टर और चित्रकला जैसी विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने हिंदी भाषा के महत्व को समझा और अपनी कल्पनाशीलता व अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया।
आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस पर आकर्षक शिक्षण सामग्री तैयार की। हिंदी वर्णमाला, पुस्तक, कलम-दवात और अक्षर-वृक्ष जैसे प्रतीकों के माध्यम से बच्चों ने हिंदी के प्रति अपने लगाव को कलात्मक रूप दिया। विद्यार्थियों की ओर से तैयार मॉडल और कलाकृतियों ने गतिविधि आधारित शिक्षण का संदेश दिया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन, प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती, कंपोजिट विद्यालय बसावन बनकट और उच्च प्राथमिक विद्यालय गुमड़ी में भी हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों ने पोस्टर और चित्रों के माध्यम से हिंदी वर्णमाला, प्रकृति और पर्यावरण सहित विभिन्न विषयों को जोड़ा। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वयं रचनात्मक सामग्री तैयार कर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विद्यालयों में आयोजित गतिविधियां बच्चों के लिए केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि सीखने और अपने विचार व्यक्त करने का माध्यम भी बनीं। निबंध लेखन से तार्किक अभिव्यक्ति, सुलेख से सुंदर एवं शुद्ध लेखन, कविता लेखन से कल्पनाशीलता तथा भाषण से आत्मविश्वास और संवाद कौशल को बढ़ावा मिला।
आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर की प्रधानाध्यापक सलमा खान ने विद्यार्थियों को बताया कि हिंदी केवल पाठ्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि विचारों, भावनाओं और संस्कृति की सशक्त अभिव्यक्ति का माध्यम है। हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से विद्यालयों में उत्साह का माहौल रहा और हिंदी के प्रति अनुराग का संदेश दिया।