फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The exercise to purify the water of the city's reservoirs started

Balrampur News: शहर के जलाशयों का पानी शुद्ध करने की कवायद शुरू

Sun, 27 Aug 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The exercise to purify the water of the city's reservoirs started
बलरामपुर के पजौवा तालाब का निरीक्षण करती वैज्ञानिक टीम।
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन स्थित सूर्यकुंड के बाद अब बलरामपुर नगर के जलाशयों का पानी पीने योग्य बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पानी को शुद्ध करने के लिए पहले चरण में नगर के तीन जलाशयों का चयन किया गया है। रविवार को वैज्ञानिकों की टीम ने नगर में पहुंचकर जलाशयों के पानी की जांच की। जलाशयों के पानी को छह माह के अंदर पीने योग्य बनाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

नगर में पानी की कमी न हो, इसके लिए बलरामपुर राज परिवार की तरफ से प्रमुख मोहल्लों में जलाशय बनवाए गए थे। देखरेख के अभाव व अतिक्रमण के चलते जलाशयों का दायरा जहां सिकुड़ गया है। वहीं, पानी भी पूरी तरह से दूषित हो गया। अब इन जलाशयों को स्वच्छ व निर्मल बनाने की मुहिम नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने पहले चरण में नगर के तीन जलाशयों के पानी को शुद्ध करने के लिए बायोटेक्नोलाॅजी के वैज्ञानिकों की टीम को बुलाया है। रविवार को क्वाॅलिटी सोल्यूशन सर्विसेज लखनऊ की टीम के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत शर्मा, नीतिश राय व तकनीकी विशेषज्ञ मनीष शर्मा ने नगर के मोतीसागर, पजौवा और झारखंडी सरोवर के पानी की शुद्धता जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोटेक्नोलाॅजी के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि वर्षों की शोध के बाद ई-बाल तैयार की गई है। यह ई-बाल बैक्टीरिया और फंगस के मिश्रण से बनाया गया है। इसका इस्तेमाल कई राज्यों में तालाब व जलाशयों के पानी को शुद्ध करने के लिए किया जा चुका है। इसका परिणाम भी सफल रहा है। अब बलरामपुर में जलाशयों की सफाई का काम शुरू किया गया है। क्षेत्रफल व पानी की शुद्धता की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार ई-बाल डालकर करीब आठ माह के अंदर जलाशय के पानी को पूरी तरह शुद्ध कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed