{"_id":"60e86f198ebc3ebb491ffc41","slug":"the-eligible-will-get-the-benefit-of-all-government-schemes-balrampur-news-lko5861778167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीन ब्लॉकों तुलसीपुर, पचपेड़वा व गैड़ास बुजुर्ग में बाल संरक्षण समिति की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरुकता अभियान के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का भरोसा दिलाया गया।
महिला एवं बाल कल्याण समिति की तरफ से संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार व पात्रों का लाभ दिलाने के लिए ब्लॉक स्तर पर बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया है।
जिले के तीन ब्लॉकों में शुक्रवार को प्रभारी केंद्र प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर कविता पाल ने पचपेड़वा, तुलसीपुर व गैड़ास बुजुर्ग में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग योजनाओं का लाभ उठाएं। जीरो से 18 वर्ष तक के बच्चों को जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई है उन्हें उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से चार हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
विज्ञापन
18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दो हजार रुपये का प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाएगी। रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल कोष सम्मान योजना के तहत हिंसा की शिकार महिलाओं व बेटियों को त्वरित आर्थिक सहायता और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना व पुत्री विवाह अनुदान योजना के साथ-साथ वन स्टॉप सेंटर, आपकी सखी, आशा, ज्योति केंद्र व महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में भी लोगों को बताया गया।
बाल संरक्षण समिति की तरफ से मुख्यमंत्री बाल सेेवा योजना के लिए कोरोना महामारी के कारण अनाथ बच्चों व एकल अभिभावक बच्चों को चिन्हित किया गया। इस अवसर पर मधु वर्मा व सना आदि मौजूद रही।