फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The electricity system is deteriorating due to dilapidated poles and faulty transformers

Balrampur News: जर्जर पोल और खराब ट्रांसफार्मर से बदहाल हो रही बिजली व्यवस्था

Sat, 06 Jun 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The electricity system is deteriorating due to dilapidated poles and faulty transformers
बलरामपुर। जिले में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सदर विधायक पल्टूराम ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने जिले में जर्जर विद्युत पोल, कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों और अनियमित बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सदर विधायक ने कहा है कि बलरामपुर शहर में लगे अधिकांश लोहे के पोल काफी पुराने और क्षतिग्रस्त हैं। कई विद्युत पोल का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिन्हें विभाग वेल्डिंग कर अस्थायी रूप से उपयोग में ला रहा है। ऐसे पोल बदलकर नए पोल लगाने की आवश्यकता है, ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा है कि जिले में करीब सात हजार ट्रांसफार्मर स्थापित हैं, जबकि इस वर्ष मात्र 40 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि स्वीकृत हुई है। आवश्यकता के अनुरूप क्षमता वृद्धि न होने से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहा है और वह बार-बार जल रहे हैं। कार्यशाला से लगाए जा रहे पुराने ट्रांसफार्मरों के जल्दी खराब होने की शिकायत भी उन्होंने उठाई। विकासखंड सदर के सिसई और सेखुईकला गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी की है। उनका कहना है कि बिजली कटौती से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय को अलग फीडर अथवा शहरी विद्युत आपूर्ति से 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की बात कही है। विधायक ने हाल में आए चक्रवाती प्रभाव से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, जर्जर केबल और तारों को तत्काल बदलने तथा लकड़ी के खंभों के सहारे संचालित विद्युत लाइनों पर स्थायी पोल स्थापित कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed