फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The election of the director of sugarcane committees will begin from today

Balrampur News: आज से शुरू होगा गन्ना समितियों के डायरेक्टर का चुनाव

Sun, 06 Oct 2024 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
The election of the director of sugarcane committees will begin from today
बलरामपुर। गन्ना विकास समितियों के डायरेक्टर का चुनाव सात अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। तीनों गन्ना समितियों में निर्विरोध व निर्वाचित डेलीगेटों को 31 डायरेक्टर का चुनाव करना है। तीनों गन्ना समितियों में निर्विरोध व मतदान के माध्यम से चुने गए 1616 डेलीगेटों की मतदाता सूची सात अक्तूबर को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सहायक जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी/एआर कोऑपरेटिव अमरेश मणि तिवारी ने बताया कि जिले की तीन गन्ना विकास समितियों में सात अक्तूबर से डायरेक्टर के सीटों पर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले दिन डेलीगेटों की मतदाता सूची जारी होगी। मतदाता सूची की कमियों को दूर कराने के लिए आठ अक्तूबर को आपत्तियां ली जाएंगी। नौ अक्तूबर को सभी आपत्तियों का निस्तारण कराकर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। डायरेक्टर के पदों पर 10 अक्तूबर को पर्चा दाखिला होगा। 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 अक्तूबर को नाम वापसी के साथ ही उम्मीदवारों को सिंबल भी अलॉट किए जाएंगे। 16 अक्तूबर को मतदान व मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन


अपर एसडीएम न्यायिक उतरौला/आरओ गन्ना विकास समिति बलरामपुर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि यहां पर 11 डायरेक्टर सीटों पर चुनाव कराने की तैयारी की गई है। यहां 11 निर्वाचन क्षेत्रों के 848 डेलीगेट हैं, जिन्हें अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के डायरेक्टर का चुनाव करना है। गन्ना विकास समिति बलरामपुर/उतरौला के सचिव अविनाश सिंह ने बताया कि उतरौला में नौ डायरेक्टर के सीटों पर चुनाव कराने की तैयारी की गई है। यहां नौ निर्वाचन क्षेत्रों में 278 डेलीगेट हैं, जिन्हें अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के डायरेक्टर का चुनाव करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति तुलसीपुर के सचिव रवींद्र ने बताया कि यहां 11 डायरेक्टर सीटों पर चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। यहां 11 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 490 डेलीगेट हैं, जिन्हें अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के डायरेक्टर का चुनाव करना है।



17 को सभापति का होगा चुनाव
इसके बाद तीनों गन्ना विकास समितियों में 17 अक्तूबर को सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों की सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। इसमें तीनों समितियों के निर्वाचित डायरेक्टरों को मतदान करना है। एक ही दिन में मतदाता सूची जारी कर आपत्तियां निस्तारित कराने के साथ ही मतदान व मतगणना भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed