फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The demand for the university arose before the arrival of the Prime Minister

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले उठी राजकीय विश्वविद्यालय की मांग

Mon, 06 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The demand for the university arose before the arrival of the Prime Minister
बलरामपुर। आगामी 11 दिसम्बर को सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण करने आ रहे आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जिले के लोगों की उम्मीद बढ़ने लगी है। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कर्मस्थली तथा राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख की तपोस्थली के व्यापारी, शिक्षक व छात्र जिले में राजकीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन

इन लोगों का कहना है कि तराई क्षेत्र के शैक्षणिक रूप से पिछड़े इस जनपद में राजकीय विश्वविद्यालय बनने से यहां के छात्रों को अच्छा शैक्षणिक वातावरण मिलेेगा।
विज्ञापन

व्यापारी नेता संजय शर्मा, संजय गुप्ता तथा रमेश पाहवा ने कहा कि आजादी से पूर्व बलरामपुर स्थित एमएलके पीजी कालेज को तराई का आक्सफोर्ड कहा जाता था और यहां विदेशी छात्र भी पढ़ने आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कालेज में शैक्षणिक वातावरण व संसाधन भी बेजोड़ है। कई बार इस कालेज को विश्वविद्यालय बनाने की मांग तो उठी लेकिन पूरी नहीं हो सकी। कालांतर में कई विश्वविद्यालय से संबद्ध होते हुए अब जिले के डिग्री कालेज सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्घार्थनगर से संबद्घ है जिसकी जिला मुख्यालय से दूरी करीब 180 किमी है।
शिक्षक डॉ. देवेन्द्र चौहान, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. लवकुश पांडेय तथा छात्र विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार वर्मा तथा शफीक खां आदि का कहना है कि सरकार ने जिस तरह से गोंडा में राजकीय विश्वविद्यालय बनाने की कवायद शुरु की है उसी तरह बलरामपुर में राजकीय विश्वविद्यालय बनाकर बलरामपुर तथा भगवान की तपोस्थली श्रावस्ती जनपद के शैक्षणिक पिछड़ेपन को दूर करे।

इन लोगों ने यह भी बताया कि वह लोग अपनी इस मांग को उचित माध्यम से प्रधानमंत्री व राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। यह लोग जिले के जनप्रतिनिधियों से भी इस मांग को केन्द्र तथा प्रदेश सरकार तक पहुंचाकर इसे मंजूरी दिलाने की अपील भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed