{"_id":"60d355c88ebc3e32cb6f6dbc","slug":"the-dead-body-of-a-child-who-went-to-visit-the-village-was-found-in-the-pond-balrampur-news-lko58380383","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मेें घूमने गए बच्चे का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मेें घूमने गए बच्चे का तालाब में मिला शव
विज्ञापन
बलरामपुर। गांव में घूमने गए बच्चे का तालाब में शव पाया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बच्चे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी दीनानाथ जायसवाल ने बुधवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका बेटा गनेश प्रसाद (10) गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के राजपुर बकौली गांव में दो दिन पहले अपनी मौसी के घर शादी के कार्यक्रम में आया था।
आने के दो-तीन घंटेे बाद ही अचानक गनेश प्रसाद लापता हो गया। गनेश प्रसाद की तलाश की गई। तलाश के दौरान गनेश के न मिलने पर गैसड़ी कोतवाली की पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
दो दिन बाद बकौली राजपुर के मजरा बकौली में सड़क किनारे एक तालाब में गनेश का शव उतराता हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने गनेश का शव तालाब से बाहर निकाला गया।
प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली राजमणि शुक्ला ने बताया कि मृतक के पिता ने दो दिन पहले तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली आई और यहीं से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।