फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The contributions of Digvijay Nath and Avedya Nath to nation-building and social development were appreciated

Balrampur News: राष्ट्र व समाज निर्माण में दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ के योगदान को सराहा

Tue, 29 Sep 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The contributions of Digvijay Nath and Avedya Nath to nation-building and social development were appreciated
फोटो-23-आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते य
तुलसीपुर। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, भवनियापुर में मंगलवार को महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इसमें दोनों संतों के शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, समाजसेवा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया। साथ ही विद्यार्थियों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ देवीपाटन शक्तिपीठ के कोठारी योगी यादवेंद्र नाथ और मुख्य अतिथि एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद दोनों संतों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रो. पांडेय ने कहा कि दोनों संतों ने स्वतंत्रता आंदोलन, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ का जीवन शिक्षा, सेवा, संस्कार और सामाजिक चेतना का जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मानवी सोनी, अपूर्वा यादव, स्तुति पाण्डेय, आफान खान, आरुषि सिंह, देव यादव, मनुश्री पाठक और अंश कसौधन ने स्वागत गीत, भाषण और काव्य पाठ प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता सुजीत शुक्ला ने किया। सामूहिक वंदे मातरम् गायन और प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed