{"_id":"67f003c1bc2ccc07fa081b8b","slug":"the-construction-of-maa-pateshwari-devipatan-dham-corridor-will-be-expedited-balrampur-news-c-99-slko1029-123625-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम कॉरिडोर के निर्माण में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम कॉरिडोर के निर्माण में आएगी तेजी
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम कॉरिडोर निर्माण में अब तेजी आएगी। जमीन खरीद के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि शासन की प्राथमिकता में शामिल तीन बड़ी परियोजनाओं की सौगात जनपदवासियों को मिली है।
पहली बड़ी परियोजना मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम कॉरिडोर के निर्माण में जमीन खरीदने के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम के पास पर्यटन विकास कार्य के लिए कुल 119 गाटाधारकों से जमीन खरीदी जाएगी। जमीन खरीद पर 26 करोड़ 48 लाख 34 हजार 369 रुपये खर्च किए जांएगे। एसडीएम तुलसीपुर अभय कुमार सिंह ने गाटाधारकों से वार्ता करते हुए सहमति से बैनामा किए जाने की स्वीकृति प्राप्त कर ली है। जल्द ही जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
कॉरिडोर निर्माण से मां पाटेश्वरी धाम की भव्यता बढ़ेगी और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। दूसरी परियोजना मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं व आम जनमानस की सुविधा के लिए कलश चौराहा से हरैया चौराहा के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर टू-लेन आरओबी निर्माण और तीसरी बड़ी परियोजना मां पाटेश्वरी देवी मंदिर चीनी मिल तक प्रमुख सड़क चौड़ीकरण होना है।