फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The claimants have a tight waist, the party's own effect is visible somewhere.

दावेदारों ने कसी कमर, खुद तो कहीं पार्टी का दिख रहा असर

Fri, 02 Apr 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
The claimants have a tight waist, the party's own effect is visible somewhere.
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दावेदारों ने खुलकर हाथ आजमाने का मन बना लिया है। पूरी तरह से कमर कसकर मैदान में उतरने की तैयारी की जा रही है। कुछ लोग खुद की छवि के बल पर तो कुछ पार्टी के भरोसे चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत लगा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख दलों के आकाओं की गणेश परिक्रमा भी खूब की जा रही है। समर्थन पाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाएं जा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान पदों के लिए दिग्गज नेताओं तथा उनके परिजन भी मैदान में दिखने लगे हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि जिले में पंचायत चुनाव के लिए तृतीय चरण में मतदान होना है। आगामी 13 अप्रैल से नामांकन शुरु होगा। इस बीच शहर से लेकर गांव तक उम्मीदवारों की धमाचौकड़ी दिन रात जारी है। प्रमुख दलों का समर्थन प्राप्त करने के लिए हर हथकंडे अपनाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक समाजवादी पार्टी ने ही डीडीसी के लिए अपने 20 समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा, कांग्रेस तथा बसपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कई उम्मीदवारों ने रोड शो शुरू कर दिया है। गांवों में जनसंपर्क का दौर देर रात तक चल रहा है। दावतों का दौर भी लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के प्रचार किए जा रहे हैं।
पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक से लेकर वर्तमान माननीय भी इस चुनाव में खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। आरोपो प्रत्यारोपों का दौर भी शुरु हो गया है। कोई खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही तो कोई निष्ठावान कार्यकर्ता बता रहा है।

सबसे दिलचस्प मुकाबला ग्राम प्रधान पद के लिए देखने को मिल रहा है। कोई यह कह रहा है कि अबकी बार के बाद पता नहीं सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित होगी। आप हमें प्रधान बनाए हम आपको हर तरह का सरकारी लाभ दिलाएंगे। वहीं कुछ लोग निवर्तमान प्रधान पर कीचड़ उछालकर अपनी चुनावी वैतरणी पार लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed