फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The body of the Panchayat assistant was found hanging from a noose.

Balrampur News: पंचायत सहायक का फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 08 Oct 2025 09:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
The body of the Panchayat assistant was found hanging from a noose.
पुष्पा वर्मा।-फाइल फोटो
श्रीदत्तगंज। देहात क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर की पंचायत सहायक पुष्पा वर्मा (30) का शव बुधवार सुबह छह बजे घर के कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुष्पा के दादा हरिशंकर वर्मा ने जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम शिवपुर महंत निवासी ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि सुबह करीब छह बजे पुष्पा के ससुराल धर्मपुर गांव से एक व्यक्ति ने फोन किया। बताया कि पुष्पा ने आत्महत्या कर ली है। मायके के लोग जब धर्मपुर पहुंचे तो बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला। चाचा ने आरोप लगाया कि पति ओम प्रकाश वर्मा आए दिन प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर बेटी अपने मायके में तीन महीने रह चुकी थी। पुष्पा की शादी 20 वर्ष पहले धर्मपुर गांव में ओम प्रकाश वर्मा के साथ हुई थी। गौना नौ वर्ष पहले हुआ था। वह पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थीं। वह चार माह की गर्भवती थीं। पुष्पा की छह वर्ष की एक बेटी प्रिया है। बेटी का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक देहात गिरजेश तिवारी ने बताया कि पुष्पा के दादा हरिशंकर की तहरीर पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed