{"_id":"64ee3647a2bb7981b40134ab","slug":"the-arrangement-of-the-city-will-be-chalk-tight-in-the-festival-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2307-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: त्योहार में चाक चौबंद रहेगी नगर की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: त्योहार में चाक चौबंद रहेगी नगर की व्यवस्था
Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के नगर पंचायत तुलसीपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करती अध्यक्ष कहकशां फिरोज।
तुलसीपुर(बलरामपुर)। त्योहारों में आदर्श नगर पंचायत की व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इसको लेकर मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कहकहशां फिरोज ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने त्योहारों को देखते हुए नगर में विशेष साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ पेयजल आपूर्ति व नगर में प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया। अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने कहा कि त्योहारों के दौरान साफ-सफाई के साथ विभिन्न स्थानों पर पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर उपलब्ध कराया जाएगा। जन्माष्टमी पर पंडालों और मंदिरों के आसपास विशेष सफ़ाई कराने के साथ दवा का छिड़काव कराया जाएगा। सफाई नायकों को निर्देशित किया गया कि कार्यों में लापरवाही कदापि न बरती जाए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अविनीश सिंह सहित सभी वार्डों के सभासद एवं नगर पंचायतकर्मी मौजूद रहे।