फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The administrative journey of Maa Pateshwari University started from its permanent campus

Balrampur News: स्थायी परिसर से शुरू हुआ मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का प्रशासनिक सफर

Sat, 18 Jul 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The administrative journey of Maa Pateshwari University started from its permanent campus
फोटो-19-बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में पूजा अर्चना करते कुलपति व अन्य ।-स्रोत : वि
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में शनिवार को एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। लंबे इंतजार के बाद विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर से प्रशासनिक कार्यों का विधिवत संचालन शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के बीच शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी जी महाराज और कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में कार्यालय का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के उपरांत नए प्रशासनिक भवन में विधिवत कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर से प्रशासनिक कार्यों की शुरुआत केवल भवन परिवर्तन नहीं, बल्कि संस्थान के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और व्यवस्थित होगी। साथ ही विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। स्थायी परिसर से संचालन शुरू होने के बाद विश्वविद्यालय अपने शैक्षणिक विस्तार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को और प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से विकसित यह स्थायी परिसर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ ज्ञान, शोध और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगा। विश्वविद्यालय की यह नई शुरुआत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed