{"_id":"6425d16bf3ea84481c03ab52","slug":"tharu-girl-students-wrote-a-letter-regarding-the-establishment-of-the-university-balrampur-news-c-13-1-157671-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर थारू छात्राओं ने लिखा खत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर थारू छात्राओं ने लिखा खत
Thu, 30 Mar 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर में मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय के स्थापना की मांग तेज होती जा रही है। बृहस्पतिवार को थारू छात्राओं ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोस्टकार्ड लिखकर जिले में ही राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना कराए जाने की मांग की है।
समाजसेवी सर्वेश सिंह ने बताया कि हमें चाहिए विश्वविद्यालय मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को थारू जनजाति की छात्राएं भी मुखर होकर सामने आ गई हैं। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय जंगल गांव में पढ़ रहीं थारू छात्रा रिंकी ने कहा कि हम पढ़ कर टीचर बनना चाहते हैं। हमारे मां-बाप गरीब हैं। इसलिए हम 12वीं के बाद पढ़ाई करने में असमर्थ हैं। थारू छात्रा पुष्पा और रेणुका ने बताया कि यदि विश्वविद्यालय बलरामपुर में बन जाता है, तो हमारे मां-बाप हमें आगे पढ़ाएंगे। थारू छात्रा रोली ने भी बलरामपुर में विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग की। थारू छात्रा रामकुमारी ने कहा कि हम लोग चाह कर भी 12वीं के बाद पढ़ाई नहीं कर पाते। विश्वविद्यालय बन जाने के बाद हम आदिवासी लोगों का भी विकास होगा। छात्राओं ने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर बलरामपुर में ही विश्वविद्यालय की स्थापना कराए जाने की मांग की है।