{"_id":"5e14b8618ebc3e87a8206d80","slug":"tet-will-today-balrampur-news-lko501832918","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की कड़ी निगरानी में आज होगी टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की कड़ी निगरानी में आज होगी टीईटी
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रशासन की कड़ी निगरानी में आठ जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा-2019 कराई जाएगी। दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा की सभी तैयारियां चाक-चौबंद कर दी गई है। परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।
एडीएम ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 को सकुशल कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया जाएगा। जो परीक्षा को शांतिपूर्ण व सुचितापूर्ण ढंग से कराएंगे। कोई भी केंद्र व्यवस्थापक/मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। कक्ष निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों व कर्मचारियों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा।
परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिलाया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों व पर्यवेक्षकों को यह व्यवस्था सुनिश्चित करानी होगी। डीआईओएस महेंद्र कुमार कन्नौजिया ने जानकारी देते हुए कहा कि आठ जनवरी 2020 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक प्रथम पाली और मध्याह्न 2.30 बजे से सायं पांच बजे तक द्वितीय पाली की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
प्रथम पाली में 3205 और द्वितीय पाली में 2025 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ, ब्लेक पेन व प्रशिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
महिला परीक्षार्थियों की चेकिंग के लिए महिला कर्मचारी लगाई गई है। बैठक में सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सहित तीनों तहसीलों के तहसीलदार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सभी केंद्रों के प्रधानाचार्य, लेखा लिपिक अंकित श्रीवास्तव व प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।