फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Terror of monkeys in the forest adjacent village

जंगल से सटे गांव में बंदरों का आतंक

Tue, 08 Dec 2020 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Terror of monkeys in the forest adjacent village
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से सटे गांवों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। फसलों की तबाही के साथ-साथ बंदर लोगों को काट कर घायल कर रहे हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण सितंबर सिंह, राज कुमार तिवारी, समर बहादुर सिंह, नीबर सिंह, संजय शुक्ला, अवधेश कुमार, प्रभात सिंह, धीरू, संजय सिंह व छोटकऊ आदि ने वन विभाग के अधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि जंगल से सटे शिवानगर, भंगहाकला, गुलरिहा, भचकहिया, मदरहवा, टांगिया सहित 12 से अधिक गांवों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

खेतों में गेहूं, गन्ना, सरसों व चने की फसलों को बंदरों के झुंड तबाह कर रहे हैं। उत्पाती बंदर घरों के दरवाजे खोल कर अंदर घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों को काटकर बुरी तरह घायल कर रहे हैं। गांव के छप्पर पर लगे कद्दू, लौकी व अन्य सब्जियों को भी तहस नहस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। बनकटवा रेंजर आरके सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही वन विभाग की तरफ से अभियान चलाकर बंदरों को जंगल की तरफ खदेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed