{"_id":"65886d098e84015796077b54","slug":"team-of-sisai-and-kalwari-villages-topped-in-kabaddi-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5587-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कबड्डी में सिसई व कलवारी गांवों की टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कबड्डी में सिसई व कलवारी गांवों की टीम रही अव्वल
Sun, 24 Dec 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में खिलाड़ी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते बीडीओ।
बलरामपुर। युवा कल्याण विभाग की तरफ से ब्लाॅक स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में आयोजित प्रतियोगिता में बलरामपुर विकासखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम व खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने। 100 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में मोहम्मद आरिफ व जूनियर वर्ग में संदीप यादव ने बाजी मारी। वहीं, बालिका वर्ग में अंकिता पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में मिंटू यादव व बालिका वर्ग में अर्चना वर्मा पहले स्थान पर रहीं।
सीनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सिसई गांव की टीम व बालिका वर्ग में कलवारी गांव की टीम अव्वल रही। वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में धुसाह व जूनियर बालिका वर्ग में नई बाजार की टीम ने जीत हासिल की। सदर विधायक व बीडीओ ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरित किया। युवा कल्याण अधिकारी श्वेता सिंह ने बताया कि ब्लाॅक स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।