{"_id":"65b7ece5c35c6678d9056d16","slug":"teachers-will-get-sanskrit-language-kit-along-with-training-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106464-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शिक्षकों को प्रशिक्षण के साथ मिलेगी संस्कृत भाषा किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शिक्षकों को प्रशिक्षण के साथ मिलेगी संस्कृत भाषा किट
Mon, 29 Jan 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में बच्चोंं को आम बोलचाल की भाषा में संस्कृत भाषा का प्रयोग करना सिखाया जाएगा। इसके तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रशिक्षण में 150 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्राचार्य हिफजुर्रहमान ने किया। डायट प्राचार्य ने प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा किट व आईसीटी आधारित प्रशिक्षण को सीखकर विद्यालय स्तर तक इसका ज्ञान पहुंचाएं। शिक्षण कार्य के दौरान इसके प्रभावी प्रयोग के लिए शिक्षकों का मार्गदर्शन भी दिया। डायट प्रवक्ता व प्रशिक्षण प्रभारी पवन कुमार वर्मा तथा प्रशिक्षण के नोडल डॉ. त्रिपुरारी पूजन व चंद्रमणि मिश्र ने प्रारंभ प्रशिक्षण के रूपरेखा पर विधिवत चर्चा की। इस अवसर पर गोविंद कुमार व राजकुमार आदि रहे।